गोपेश्वर: विस्थापन की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे ग्रामीणों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने मांगों के शीघ्र निराकरण न होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि चमोली जिले में दैवीय आपदा से प्रभावित लोग लंबे समय से शासन प्रशासन से विस्थापन की मांग करते आ रहे है, लेकिन ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित नहीं किया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अब विस्थापन को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। ग्रामीणों ने 16 मई से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। गुरुवार को धरना देने वालों में राकेश लाल खनेड़ा, रणजीत लाल,जगदीश लाल, बंशी लाल, प्रेम लाल खनेड़ा आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment