For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

सरोवर नगरी में झमाझम बरसे मेघ

नैनीताल: सरोवर नगरी में गुरुवार की शाम को झमाझम पानी बरसा। मौसम में अचानक आए बदलाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है।
यहां सुबह से ही बादलों का आना-जाना लगा रहा। बीच में कभी-कभी तेज हवा दस्तक देती रही। शाम साढ़े पांच बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश का दौर लगभग आधे घंटा चला। इस बीच लोग जहां के तहां ठिठके रह गए। विभिन्न शहरों से नैनीताल की सैर पर पहुंचे सैलानियों की बारिश में फजीहत हुई। वर्षा थमने के बाद घने बादल आसमान में डेरा डाले रहे। बीती रात भी अंधड़ के साथ बारिश हुई। इस बीच विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जीआईसी मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। तापमान अधिकतम 26 व न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 44 व न्यूनतम 32 प्रतिशत रही।

No comments:

Post a Comment