उत्तरकाशी : तेखला मंहिडांडा मोटर मार्ग की हालत को सुधारने को पाटा संग्राली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है। साथ ही सड़क की स्थिति ना सुधारने पर गंगोत्री राजमार्ग पर चक्काजाम करने की भी चेतावनी दी।
वरुणावत उपचार कार्य के चलते तेखला महिडांडा मोटर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते पाटा संग्राली के ग्रामीणों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत संग्राली सदस्या पवना सेमवाल का कहना है कि वरुणावत कार्य के दौरान सड़क की स्थिति बहुत बुरी हो गई है, जिसके चलते मोटर मार्ग में यात्रा करना कष्टप्रद होने के साथ ही दुर्घटनाओं को न्योता देने वाला भी है। पाटा और संग्राली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की है। साथ ही मांग पर कार्रवाई ना होने पर पंद्रह जून को गंगोत्री राजमार्ग पर चक्काजाम करने की भी चेतावनी दी । ग्रामीणों में सर्वेश्वरी, सुदंरी देवी, रविंद्र प्रसाद, प्रकाश चंद, रामनारायण, कमलाराम नौटियाल समेत अन्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment