देहरादून: शराब के नशे में धुत व कार से बाहर निकलकर उत्पात मचा रहे दिल्ली के युवकों ने शहर की सड़कों पर जमकर उत्पात काटा। कार ने शहर में आते वक्त आशारोडी व सुभाष नगर बैरियर तोड़ डाला। पुलिस ने कार को आइएसबीटी चौकी पर पकड़ लिया। उसमें आठ युवक सवार थे। जिनमें एक खुद को दिल्ली के नेता का बेटा बता रहा था। कार पर लगी लालबत्ती जांच में फर्जी निकली। इस बीच पुलिस के फोन घनघनाने लगे व पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। पुलिस ने कार का महज चालान किया।
घटना सोमवार रात आइएसबीटी पुलिस चौकी पर हुई। बताया गया कि आशारोड़ी बैरियर पर दिल्ली से आ रही एक लालबत्ती लगी कार में सवार युवक उत्पात काट रहे थे। युवक चलती कार से बाहर निकलकर व तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाकर युवतियों से छेड़खानी करते जा रहे थे। इस पर पुलिस ने आशारोड़ी बैरियर पर कार को रोकना चाहा तो कार बैरियर तोड़कर आगे बढ़ गई। पुलिस ने मैसेज फ्लैश कर दिया। कार को सुभाषनगर बैरियर पर रोकना चाहा मगर वहां भी बैरियर तोड़कर कार निकल गई। आइएसबीटी पर कार को रोक लिया गया। कार में आठ युवक सवार थे और सभी शराब के नशे में धुत थे। उनमें एक खुद को राष्ट्रीय दल का नेता का बेटा बता रहा था। उसने पुलिस पर वर्दी उतरवाने का रौब गालिब कर धौंस-पट्टी जमाई। इससे जमकर हंगामा हुआ। युवकों ने चौकी में उत्पात मचाया। इस बीच, उन्हें छोड़ने के फोन घनघनाने लगे। पहले पुलिस उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रही थी, लेकिन इस बीच एक अफसर का फोन आया व आरोपियों को बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया। हालांकि, पुलिस ने कार का चालान कर दिया था। आरोपी दिल्ली के दिलशाद गार्डन के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें तीन युवक सॉफ्टवेयर इंजीनियर व एक एमबीए प्रोफेशनल था। आरोपी मसूरी जा रहे थे। पूरी घटना में पुलिस की जमकर किरकिरी हुई।

No comments:
Post a Comment