श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में सत्र 2010-11 की अंतिम संगीत संध्या का आयोजन किया गया। आगरा के प्रख्यात संगीतज्ञ प्रो. सत्यभान शर्मा के शास्त्रीय गायन पर श्रोता देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे।
शनिवार देर शाम गढ़वाल विवि के संगीत विभाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. शर्मा ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत उन्होंने राग गौरी में विलंबित रत्याल की शानदार प्रस्तुति के साथ की। इस प्रस्तुति में उन्होंने द्रुत रत्याल और राग कल्याण में छोटा ख्याल की भी संगत सुनाई। राग मालगुंजी में बड़ा और छोटा ख्याल की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन करते हुए उन्होंने राग पीलू में सुंदर भजन प्रस्तुत किए। देर रात तक चले शास्त्रीय गायन के इस कार्यक्रम में श्रोता भावविभोर होकर संगीतरस में गोते लगाते रहे। शर्मा के साथ हारमोनियम पर राजेश जोशी और तबले पर राजकुमार त्रिपाठी ने संगत दी। तानपुरे पर भूतपूर्व छात्रा मनीषा भट्ट और अनूप ने अपनी अंगुलियों का जादू दिखाया।
कार्यक्रम के अंत में संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. आशाकृष्ण पांडे ने प्रो. शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शास्त्रीय संगीत जगत का बेहतरीन फनकार बताया। कार्यक्रम में ईशान, वीरेन्द्र, विपिन, वीरलाल, मयंका, रश्मि, अनुराधा, संजय, इंदु, पूनम शैली, भारती, लक्ष्मी, निकिता समेत कई श्रोता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment