हरिद्वार: जिला पंचायत चुनाव में की गई खरीद- फरोख्त एवं सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर जिला कांग्रेस सेवादल ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने जिलाधिकारी पर भाजपा का एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया।
गुरुवार को जिला पंचायत सेवादल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी एवं सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में सेवादल के कार्यकर्ता देवपुरा चौक पर एकत्र हुए। यहां पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेवादल ने मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित किया। मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने जिला पंचायत में हुई धांधली की जांच कराए जाने की मांग की। शहर कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी बानी खेवड़िया, अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मो. हनीफ एडवोकेट, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि शहर भर में मुख्यमंत्री पुतला फूंका अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राव आफाक, महिला संगठक संगीता भारद्वाज, राजेंद्र, मनोहर भटट, मुख्य संगठक मुकेश आहूजा, पंकज जोशी, अजय जोशी, गीता चौहान, मुन्ना ठाकुर, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, आनंद शर्मा आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment