नई टिहरी: समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंर्तगत पात्र लाभार्थी के चयन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम समाज कल्याण समिति का गठन होना अनिवार्य है, ताकि पात्र व्यक्ति का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ ग्राम पंचायत की खुली बैठक हो सके। यह बात प्रदेश के सिंचाई एवं समाज कल्याण मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने जिला मुख्यालय में स्थित नगरपालिका प्रेक्षागृह बौराड़ी में समाज कल्याण के शिविर के दौरान कही।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अब किसी भी प्रकार की पेंशन राशि का भुगतान लाभार्थी को उनके बैंक एकाउंट के माध्यम से किया जाता है। इस अवसर पर श्री कंडारी ने विकासखंड चम्बा के 205 समाज कल्याण के लाभार्थियों को 11 लाख 15 हजार 6 सौ रूपए की धनराशि का भुगतान चैक के माध्यम से एक सादे समारोह में प्रदान की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रतन सिंह गुनसोला ने कहा कि टिहरी नगर अब विश्व मानचित्र पर है और इसको हराभरा बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने आंगन में एक फलदार व एक अन्य पौधे का अवश्य रोपण करें ताकि यहां की शुद्ध हवा बरकरार रह सके। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल , जिला समाज कल्याण अधिकारी कांतिराम जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुसांई, एसडीएम मोहम्मद नासीर खान, तहसीलदार मीनाक्षी पटवाल, नायब तहसीलदार गंभीर सिंह नेगी मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर, अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में सिंचाई एवं समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि टिहरी बांध प्रभावितों की छूटी परिसम्पतियों का मूल्यांकन व चिन्यालीसौड़ व घोंटी हल्का वाहन पुल के लिए टीएचडीसी व केन्द्र सरकार ने सहमति दे दी है। परिसम्पत्तियों का मूल्यांकन शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांध विस्थापित स्थलों पथरी, पशुलोक, भानियावाला, बंजारावाला, सेलाकुई सहित अन्य स्थानों पर टीएचडीसी की ओर से नागरिक सुविधाओं के लिए कार्य किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि एसएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि पिलखी के बारे में दस दिनों के भीतर निर्णय लें और वहां पर काश्तकारों को 50 हजार प्रतिनाली से भुगतान करें। चांठी-डोबरा पुल निर्माण के लिए राज्य सरकार 10 करोड़ रूपए अतिरिक्त देगी।

No comments:
Post a Comment