रुद्रपुर :प्रदेश सरकार द्वारा समूह ग की भर्ती विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही खासी तादात में अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने में जुटे हैं। जिला सेवा योजन कार्यालय में मात्र एक लिपिक के चलते अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विदित हो कि बीते दिनों समूह ग में करीब ढाई हजार नियुक्ति को लेकर विज्ञप्ति जारी हुई थी। इधर, एक सप्ताह से खासी तादात में जिला सेवा योजन कार्यालय में अभ्यर्थी उमड़ रहे हैं। गुरुवार को भी दिन भर अभ्यर्थी लाइन में लगे रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत ने बताया कि वर्तमान में एक मात्र लिपिक के चलते उनको भी रजिस्ट्रेशन का कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कर्मियों की कमी से अभ्यर्थियों को दिक्कतों से इनकार नहीं किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही 190 नए पंजीकरण व करीब 15 का नवीनकरण हुआ। गुरुवार को भी दोपहर तक करीब 150 नए रजिस्ट्रेशन हो चुके थे। जबकि लाइन में अभ्यर्थी लगे थे।
उधर, विभागीय सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में मात्र एक अधिकारी, एक सफाई कर्मी, एक कनिष्ठ लिपिक व एक फील्ड कर्मी के सहारे जिला सेवा योजना कार्यालय चल रहा है। इससे अक्सर लिपिक के अवकाश में रहने पर कार्य प्रभावित होना आम हो गया है। जबकि अधिकारी समेत आठ लोगों की आवश्यकता की बात कही गयी।

No comments:
Post a Comment