काशीपुर: कृषि महोत्सव में काश्तकारों को फसल उत्पादन बढ़ाने के तरीकों के साथ ही विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
बुद्धवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक सभागार में खरीफ कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। कृषि रक्षा अधिकारी बीपी मौर्य ने महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए उसके अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों को उनका लाभ उठाने का सुझाव दिया। कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के कृषि वैज्ञानिक डा. पीआर ंिसंह ने मृदा परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फसलों में उर्वरकों का संतुलित प्रयोग किये जाने पर बल दिया। कृषि वैज्ञानिक डा. डीएस ंिसंह ने फल व सब्जियों के उत्पादन के संबंध में जानकारी दी। वैज्ञानिक डा. सी तिवारी ने खरीफ की फसलों धान, गन्ना व उड़द आदि की उन्नतशील प्रजातियों, फसलों की बुआई, उनके रोगों व निदान के लिए प्रयुक्त कीटनाशकों के बारे में बताया । बीडीओ आरसी फुलारा ने मनरेगा की जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना भारत सरकार द्वारा गांवों में रहने वाले अकुशल मजदूरों को रोजगार के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने दीन दयाल आवास व अटल आवास योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मत्स्य निरीक्षक निरंजन ंिसंह, पशुचिकित्साधिकारी डा. विक्रांत गिल आदि अधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्षता सरदार कुलवंत ंिसंह व संचालन सहायक कृषि अधिकारी केके तिवारी ने किया। गोष्ठी में संतराम, सरदार कौर, नीता देवी, मीना राजा, व नरेश कुमार , हुकुम ंिसंह, चंद्र शर्मा, कुलदीप ंिसंह चीमा आदि काश्तकार मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment