For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

सैनिक आश्रितों के लिए सेना ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

मुनस्यारी(पिथौरागढ़): पूर्व सैनिकों व आश्रितों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सेना मुख्यालय का दो दिवसीय चिकित्सा शिविर शनिवार को शुरू हुआ। ब्लॉक सभागार में आयोजित चिकित्सा शिविर में सैकड़ों की संख्या में सैनिकों के आश्रितों ने पंजीकरण कराया।
दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में खून की जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। शिविर में कर्नल मनोज, मेजर सीएस पंत, मेजर योगेश कुमार, कर्नल नीरज बोरा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बोथियाल, सूबे. भवान सिंह देवली, बाला राम, भगत सिंह बिष्ट, कै.गुलाब सिंह पांगती और गुमान सिंह चिराल द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। शिविर में संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी भी दी।

No comments:

Post a Comment