हल्द्वानी: हल्द्वानी ब्लाक के विद्यालयों की छात्राओं को गुरुवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर की ओर से कॉर्बेट म्यूजियम, हाई बैंक, ढिकाला, गर्जिया मंदिर आदि स्थानों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं ने वन्य जीवों को करीब से देखकर उनके बारे में जानकारियां प्राप्त कीं। भ्रमण प्रभारी भूपेन्द्र चौधरी ने छात्राओं को वन्य जीवों व वनस्पतियों के बारे में बताया। भ्रमण में राजकीय बालिका इंटर कालेज हल्द्वानी, राजकीय बाइका इंटर कालेज बनभूलपुरा, राजकीय बालिका इंटर कालेज धौलाखेड़ा, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौड़ की 35 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान दीपा पांडे, बिन्दु साह, बीना फुलेरा, थवि रौतेला, मंजु तिवारी, शांति चौधरी व प्रदीप सनवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment