कोटद्वार: कोटद्वार नगर पालिका परिषद जो कर दे, वहीं कम। नगर में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर बेतरतीब खड़े देखे जा सकते हैं। पार्किंग स्थल के रूप में मोटर नगर को प्रयोग में लाया जाता था, उसे भी पालिका ने नुमाइश लगाने के लिए दे दिया। पालिका की इस कार्यवाही से मोटर नगर में पार्किंग शुल्क वसूलने वाली जीप-टैक्सी यूनियन में रोष है व यूनियन ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
कोटद्वार नगर में पार्किंग की बात करें तो जेहन में मुख्य मार्गो के दोनों ओर खड़े वाहनों की कतार ही नजर आती है। कारण, नगर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन की ओर से नगर की यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए जीप-टैक्सियों व बड़े वाहनों की पार्किंग मोटर नगर में तय कर दी। पालिका ने भी गत मार्च माह में पालिका ने यहां देवी रोड स्थित मोटर नगर में पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। ठेका जीप-टैक्सी यूनियन के नाम छूटा व पालिका ने चार लाख 150 रूपए में यह ठेका यूनियन को दे दिया। एक अप्रैल से यूनियन ने मोटर नगर में पार्किंग शुल्क वसूलने का कार्य शुरू कर दिया।
यूनियन मोटर नगर से शांतिपूर्ण तरीके से पार्किंग शुल्क वसूल रही थी कि नौ मई को मोटर नगर में नुमाइश का सामान उतरने लगा। जीप यूनियन ने रोका तो जवाब मिला कि नगर पालिका ने एक महीने के लिए उन्हें मोटर नगर किराए पर दिया है, जिसके एवज में पालिका को करीब 90 हजार की धनराशि मिलेगी। यूनियन के पदाधिकारी एसडीएम के पास पहुंचे व कार्रवाई की मांग की, लेकिन एसडीएम स्तर से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 18 मई को यूनियन ने पुन: एसडीएम से न्याय की गुहार की। साथ ही न्याय न मिलने की दशा में न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी भी दी। जीप यूनियन के शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी है।

No comments:
Post a Comment