For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे हैं जखोली के गांव

रुद्रप्रयाग : विकास खंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ढौंडा, सौंदा तथा मोसड़ माथ्यागांव में विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण एक सप्ताह से अंधेरे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
जखोली विकास खंड की पश्चिमी भरदार पट्टी की तीन ग्राम पंचायतें पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे हुए हैं। ट्रांसफार्मर जलने पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित है। लाइट न होने से अंधेरे में ग्रामीणों राते गुजार रहे हैं, जंगली जानवरों से भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम पंचायत सौंदा में भी यहीं समस्या पिछले तीन सप्ताह से बनी हुई हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को लिखित व मौखिक रुप में कई बार दिया जा चुका है, लेकिन विभाग द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। जिससे ग्रामीणों में खासा रोष बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। वहीं ग्रामीण लेखा देवी, कुसुम, अनिता देवी, संगीता देवी, सुदामा, बबीता देवी, बीरा देवी, सुषमा, भावना भूपेन्द्र सिंह ने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें शीघ्र विद्युत सप्लाई के लिए कार्रवाई करने की मांग की गई है।

No comments:

Post a Comment