अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग) : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंसाल का उद्घाटन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूलों के खुलने से क्षेत्र का विकास संभव होगा। उन्होंने विद्यालय के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
उच्चकृत विद्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ श्रीमति नौटियाल ने कहा कि पग-पग पर स्कूलों के खुल जाने से दूरस्थ क्षेत्रों का विकास संभव होगा। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी निष्ठा से कार्य कर रहीं है। उन्होंने उच्चकृत विद्यालय के दो कक्षाकक्षों के विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। द्योलाधार-मणिगुह-गणेशनगर मोटरमार्ग के कारण क्षतिग्रस्त हुई कमसाल भौंसाल पेयजल योजना को शीघ्र सुचारू करने के लिए उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया। उद्घाटन अवसर पर प्राथमिक विद्यालय डोभा, भौंसाल, जूहा भौंसला के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भगत सिंह गुंसाई, जिपंस अवतार सिंह राणा, शकुन्तला जगवाण, युद्धवीर राणा, कनिष्ठ प्रमुख महावीर रमोला, सुनील बेंजवाल, मातबर राणा, प्रधान मंजू देवी सहित क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment