For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

हरिद्वार, देहरादून व मसूरी ने जीते मुकाबले

ऋषिकेश: राज्य स्तरीय छठी सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन हुए लीग मुकाबलों में हरिद्वार, देहरादून व मसूरी ने जीत के साथ शुरुआत की।
मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद सरस्वती निलियम स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन बालक व बालिका दोनों ही वर्गो में हरिद्वार, देहरादून व मसूरी ने अपने-अपने मुकाबले जीते और प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। इससे पूर्व, प्रतियोगिता का शुभारंभ रायवाला कैंट के ब्रिगेडियर सुरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने खेलों को बच्चों को सबसे जरूरी बताते हुए कहा कि यह शारीरिक व मानसिक विकास के लिए सबसे अधिक जरूरी है। इस अवसर पर संस्था के ट्रस्टी महावीर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य कर्नल डीएल सचदेवा, जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार, विनोद वाछानी, मृदुला चतुर्वेदी, अर्चना गैरोला, वहीद अहमद व रीना कौर आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment