For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 17, 2011

आदिबदरी : पूजा-अर्चना के साथ नौठा कौथिग संपन्न

कर्णप्रयाग: चांदपुर पट्टी के आदिबदरीधाम में नौठा कौथिग(मेला) धूमधाम से संपन्न हो गया, इस अवसर पर मेलास्थल को भव्य रूप से सजाया गया।
प्रात:काल से ही समीपवर्ती गांव के ग्रामीणों का आदिबदरीधाम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, मुख्य अतिथि आदिबदरी पर्यटन धाम के मुख्य संयोजक बिजेश नवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि अपनी प्राचीन परंपरा को जीवित रख कर क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। खेती व रंडोली के ग्रामीण सदियों से चली आ रही परंपराओं के अनुसार जैसे ही हाथों में डंडे व टोकरियां लेकर मंदिर परिसर की ओर चले, तो पूरा समुदाय उनके पीछे हो लिया, ढ़ोल-नगाड़ों व परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ ग्रामीणों की टोलियां मंदिर प्रांगण में पहुंची। प्रथम पूजा के लिए प्रतीकात्मक युद्ध के बाद पूजा कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में आये ग्रामीणों ने भाग लिया, इस अवसर पर छिमटा से आयी महिलाओं ने आकर्षण लोकनृत्य मंदिर प्रांगण में प्रस्तुत कर समा बांधा। वहीं गांव की महिला मंगल दल सदस्यों की ओर से चौफला, चांछड़ी व परंपरागत नौठा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
मेले में लोगों ने परंपरागत छरगट्टा, पेडे की जमकर खरीद की। देर रात्रि नौठा कौथिग की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कला प्रभाग के संदेश सांस्कृतिक कला मंच ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। रंगकर्मी हरीश के भारत नाट्य नृत्य ने खूब रंग जमाया, वहीं विवेक नौटियाल व पूजा के गायन ने दर्शकों को भाव विभोर किया।ं कलाकार सुरेन्द्र कमांडर के लतीफों का भी मेलार्थियों ने जमकर लुत्फ लिया। इस मौके पर मेला कमेटी के बृजेश नवानी, मंदिर समिति के भुवन बरमोला, डॉ.ताजवर सिंह, नरेन्द्र सिंह चाकर, डीपीएस रावत, सीएस खत्री कला मंच के हर्ष भंडारी व वसंत शाह ने मेला संपन्न करने में विशेष सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment