For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

धूमधाम से मनाई जाएगी पंत जयंती

कौसानी: स्व सुमित्रानंदन पंत की 111वीं जयंती कौसानी में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर पंत वीथिका हाल में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष साहित्यकार प्रो राजेंद्र कुमार होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट होंगे। कार्यक्रम में काव्य सम्मेलन भी किया जाएगा व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वीथिका प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने यह जानकारी देते हुए जनता से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय छानी में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment