For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

नवीनतम तकनीकों से रूबरू हुए किसान

लोहाघाट: विकास खण्ड के न्याय पंचायत बसकुनी में आयोजित कृषक महोत्सव में कृषि विशेषज्ञों ने कास्तकारों को खेती बाड़ी की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी। ब्लाक प्रभारी डीपी सिंह व सहायक
कृषि अधिकारी शिवदत्त जोशी ने विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। जिला उद्यान अधिकारी डीआर आर्या, पशुचिकित्साधिकारी डा. डीके चन्द, केबीके के केएस मेहता, उद्यान सचल दल प्रभारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए जैविक व बेमौसमी सब्जी उत्पादन के तौर तरीके तथा पशुओं में लगने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर भूप सिंह, वीके पाण्डेय, बीडी पाठक, शंकर लाल, शेखर चन्द्र भट्ट, उरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। महोत्सव की अध्यक्षता कनिष्ठ प्रमुख दिनेश चन्द्र कलौनी ने की। इस मौके पर 181 कास्तकार, 9 जनप्रतिनिधि तथा 19 कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment