पिथौरागढ़: भाकपा माले ने मजदूरों की मजदूरी को तय करने की कांग्रेस की मांग को नाजायज करार दिया है। जिला प्रभारी गोविन्द कफलिया ने कहा कि पूरे देश को कांग्रेस ने महंगाई की आग में झोंक दिया है। डीजल एवं पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के बाद अब गैस के दामों की वृद्धि कर रही है। महंगाई से पूरे देश में गरीबों के सामने दो जून की रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राच्य सरकार की गलत नीतियों के कारण ही पिथौरागढ़ नगर के लोगों को 7500 का रेता और रोड़ी खरीदनी पड़ रही है। जबकि सरकारी अंकुश यदि हो तो रेता और बजरी लोगों को मात्र 3 हजार रुपए प्रतिगाड़ी मिल जाता। परंतु इस पर अंकुश लगाने की मांग कभी नहीं उठाई गई। उन्होंने कहा है कि मजदूरों के साथ ज्यादती बर्दास्त नहीं की जाएगी।

No comments:
Post a Comment