For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 17, 2011

हत्या या कुछ और, पंखे से झूला अधेड़

हल्द्वानी: वैलेजली लॉज में एक व्यक्ति ने रहस्यमय ढंग से पंखे से झूल कर जान दे दी। इस मामले में मृतक की पत्‍‌नी व माता-पिता ने एक-दूसरे पर संपत्ति की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। अलबत्ता पुलिस जांच कर रही है।
वैलेजली लॉज निवासी मुरारी लाल (40) पुत्र दयाशंकर अपनी पत्‍‌नी के माया के साथ यहां रह रहा था। रविवार रात्रि में वह गले में फंदा डालकर पंखे से झूल गया। रविवार सुबह सूचना पर रिश्तेदारी में गई पत्‍‌नी व पड़ोस में रहने वाले मुरारी के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आत्महत्या को लेकर पत्‍‌नी व मृतक के माता-पिता ने एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। मृतक की पत्‍‌नी माया का आरोप था कि पूर्व में भी मुरारी की एक शादी हुई थी। जिससे एक पुत्री थी और वह पिछले माह घर से भाग गई थी। जिस पर माता-पिता अक्सर उन दोनों को ताने देते थे। इसी से व्यथित होकर मुरारी ने आत्महत्या कर ली। वहीं मुरारी के पिता दयाशंकर का आरोप था कि माया ने संपत्ति हड़पने के लिए उनके बेटे को मरवा दिया। पुलिस ने फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस संबंध में कोतवाल पीके शाह ने बताया कि पंचनामे के आधार मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। साथ ही किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment