For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

गंगोलीहाट: मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा गंगोलीहाट में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी एनएस नेगी ने यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने हेलीपैड और जीआइसी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां ली और दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि गौरा देवी कन्या धन के 125 एनएससी का वितरण शिविर में किया जाएगा। इसके अलावा चार स्वयं सहायता समूहों को भी ऋण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने चौकी प्रभारी मंगल सिंह से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी मांगी। चौकी प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए विशेष चौकसी बरती जा रही है। बाहरी लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी पीसी दुम्का, तहसीलदार सीएस बिष्ट, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment