For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

डीपीआरओ को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

पौड़ी गढ़वाल: ब्लॉक कल्जीखाल प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद अब प्रधानों के खिलाफ भी ग्रामीण अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहे हैं। ग्राम सभा थनुल के प्रधान रणवीर सिंह के खिलाफ 139 ग्रामीणों ने शपथ पत्र पर अविश्वास प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा।
ब्लॉक कल्जीखाल में अविश्वास प्रस्ताव का दौर चल पड़ा है। पहले क्षेत्र पंचायत प्रमुख डॉ. लाजवंती के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। ग्राम सभा थनुल के प्रधान रणवीर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने के साथ ही ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाए हैं कि प्रधान ने ग्राम सभा की खुली बैठकें आमंत्रित नहीं की। मनरेगा में डीबपानी स्रोत पर पहले से ही बनी चाल को निर्मित दिखाया गया और 29 हजार रुपए हड़प लिए गए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठंगरधार विद्यालय की वर्ष 2009 में चद्दर नीलाम की गई। 28 हजार की नीलामी हुई और प्रधान ने ग्राम सभा के खाते में सिर्फ 11 हजार रुपए जमा किए। मनरेगा में बने पेयजल टैंक की लागत 1 लाख थी, लेकिन केवल 60 हजार का टैंक बना और शेष धनराशि ग्राम प्रधान ने अपने जेब में रख दी। इसके अलावा मजदूरी भुगतान में अनियमितताएं समेत अन्य आरोप भी प्रधान पर लगाए गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव सौंपने में संजू देवी, मनोहर सिंह, गंभीर सिंह, वीरेन्द्र दास, रविन्द्र सिंह, गच्ची सिंह समेत अन्य शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment