For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

ऊंची चोटियों में हिमपात से जिले भर में ठंडक

पिथौरागढ़: रविवार को जिले में मौसम का अजीब रंग देखने को मिला। ऊंची चोटियों में हिमपात के चलते बह रही ठंडी हवाओं के कारण जिले भर में तापमान में कमी आई है। तापमान में आई कमी से मई माह के अंत में लोग गरम कपड़े पहनने को मजबूर हुए हैं।
बीते कुछ दिनों से मौसम रंग बदल रहा था। वर्षा , ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया था। रविवार को मौसम तो ठीक रहा। आसमान में हल्के बादल छाये रहे परन्तु ठंडी हवाएं बहने से तापमान में खासी गिरावट रही। ठंडी हवाएं बहने से कंपकंपी छाई रही। जेठ माह में लोग गरम कपड़े पहनने को मजबूर हो गये। धारचूला से मिले समाचारों के अनुसार कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में अंतिम पड़ावों पर हिमपात हुआ है। वहीं मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में भी हिमपात हुआ है। जेठ माह में फरवरी जैसी ठंड को लेकर लोग परेशान हैं।

No comments:

Post a Comment