For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ श्रद्घालु

टनकपुर: देश के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम में इन दिनों काफी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। गर्मी के बावजूद तीर्थयात्री जत्थों में पैदल यात्रा कर मां के दरबार में शीश नवाने पहुंच रहे हैं।
इन दिनों मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्घालुओं का सैलाब बढ़ता ही जा रहा है। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से तीर्थयात्री मां के धाम पहुंच रहे हैं। उत्तर-प्रदेश के कई स्थानों से भक्तगण भजन कीर्तन के साथ टोलियों में यहां पहुंच रहे हैं। पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र से युवा शक्तिदल की एक टीम डोले के साथ टोलियों में मां पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुई। हालांकि पूर्णागिरि क्षेत्र से सुरक्षा व्यवस्था कम कर दी गई है। लेकिन जिला पंचायत ने श्रद्घालुओं की भीड़भाड़ को देखते हुए मेलावधि 25 जून तक बढ़ा दी है। कैनाल विभाग द्वारा बनबसा मेला क्षेत्र में कोई सुविधा न दिये जाने से तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इधर, नेपाल के सिद्घनाथ मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्घालु दर्शन को पहुंच रहे हैं।

No comments:

Post a Comment