रामनगर: हिरासत में लिए गए युवक की अचानक हालत बिगड़ने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। एक ओर पुलिस महकमे में जहां हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने सीधा आरोप मढ़ा कि पुलिस पिटाई से युवक की हालत खस्ता हुई है। बहरहाल, युवक को आनन फानन में चिकित्सालय पहुंचाया गया मगर चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस ने मेडिकल के आधार पर साफ कहा, युवक की हालत बेतरतीब नशे से बिगड़ी।
मुख्य बाजार निवासी मुरलीधर अग्रवाल ने कोतवाली में बंबाघेर निवासी शानू, जुबैर व एक अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने शानू को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। कोतवाल बीएस धोनी ने बताया कि रात्रि को युवक ने नशे में धुत होकर कोतवाली पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दी। उसे मेडिकल के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। उधर रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नितिन पंत ने बताया कि युवक ने नशीली गोली का सेवन किया था। चिकित्सालय में भी वह काफी देर तक गाली गलौज करता रहा। उसके शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं थे। ज्यादा नशे में होने से तत्काल अन्यत्र रेफर कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि दोनो पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यदि समझौता नहीं हुआ तो शानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment