For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

राज्य के विकास में बाधक है केंद्र: कंडारी

रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कंडारी ने केन्द्र की यूपीए सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने तथा राज्य के विकास मे अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।
रुद्रा काम्पलैक्स में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री कंडारी ने कहा कि है दम बढ़ाओ कदम के तहत भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में मैराथन दौड़ का आयोजन कर रही है, जिसमें अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार लगातार मंहगाई बढ़ाकर आम लोगों का जीना मुहाल कर रही है। श्री कंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान में युवाओं के लिए समूह ग की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर की है। जून में फिर से दूसरे चरण की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा प्रदेश के लिए 2013 के लिए औद्योगिक पैकेज दिया था, जिसकी केन्द्र सरकार ने 2010 पर इतिश्री कर दी।
श्री कंडारी ने कहा कि मिशन 2012 के लिए भाजपा युवा मोर्चा पूरी तरह तैयार है। इसके लिए मंडल स्तर पर युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कप्रवाण, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नरेन्द्र कुंवर, जिलाध्यक्ष जगत सिंह कप्रवाण, मनवर सिंधवाल, दीपक उनियाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment