For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

सरकारी दफ्तरों में ताबड़तोड़ छापे

लोहाघाट:उपजिलाधिकारी बीएल फिरमाल ने पाटी के विभिन्न सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण कर कई खामियां पाई। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों को फटकार लगाई। इधर, लोहाघाट में तहसीलदार अनिल शुक्ला के निरीक्षण में दर्जनों कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर पाये गये।
एसडीएम फिरमाल ने ब्लाक कार्यालय समेत डीआईओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप कोषागार तथा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इन कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका में सभी लोगों के हस्ताक्षर थे तथा वे ड्यूटी में भी थे। लोहाघाट में तहसीलदार अनिल शुक्ला द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक समेत स्टाफ नर्स, स्वच्छक समेत पाच लोग अनुपस्थित पाये गये। सिंचाई विभाग के कार्यालय में मारे गये छापे के दौरान 15 कर्मचारियों में से 7 के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर थे, परन्तु उपस्थित 2 ही पाये गये। बीआरसी तथा डीआईओ कार्यालय में भी 2-2 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। बाल विकास कार्यालय में कोई कर्मचारी ही नहीं मिला। तहसीलदार ने बताया कि बाल विकास विभाग कार्यालय में अब तक के मारे गये छापों में कभी भी कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला।

No comments:

Post a Comment