For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

जिलाध्यक्ष का बीपीएल कार्ड को निरस्त करने को आवेदन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद डिमरी के बीपीएल सूची में नाम दर्ज होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिलाध्यक्ष ने खुद खंड विकासधिकारी कर्णप्रयाग कार्यालय में आवेदन देकर अपना नाम बीपीएल सूची से हटाने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष हार्डवेयर व्यवसायी होने के साथ-साथ उनकी पत्‍‌नी डिम्मर ग्राम सभा की प्रधान भी है। बावजूद इसके बीपीएल श्रेणी की सूची में उनके राशन कार्ड का क्रमांक 6851 पर है। मामले का खुलासा होने के बाद पार्टी हाईकमान और प्रशासन के जांच बैठाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं ही अपने कार्ड के निरस्तीकरण के लिए बीडीओ कर्णप्रयाग को लिखा है।
''भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद डिमरी ने बीपीएल श्रेणी का कार्ड का निरस्तीकरण के लिए आवेदन दिया है। इस मामले में जिला प्रशासन ने पहले ही एसडीएम व बीडीओ स्तर की जांच बैठाई है। ऐसे में कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के बाद ही प्रशासन स्तर से की जानी है।''

No comments:

Post a Comment