बड़कोट: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे यात्री हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा चढ़ाई चढ़ रहे यात्री रमेश चंद्र पुत्र नरोत्तम दास ( 63) निवासी रघुनाथपुरा सूरत गुजरात धाम के पैदल मार्ग पर जा रहा था। अचानक उसकी सांस फूलने लगी। यात्री के परिजनों ने उसे जानकीचट्टी में डाक्टर को दिखाया। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट ले जाते समय यात्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

No comments:
Post a Comment