गोपेश्वर : चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। बुधवार को श्री रूद्रनाथ की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर से बाहर निकाली गई। 21 मई को यह डोली 18 किलोमीटर पैदल चलकर रुद्रनाथ पहुंचेगी। इसी के साथ रुद्रनाथ जी के कपाट खुलेंगे।
श्री रुद्रनाथ में भगवान शिव के मुख की पूजा होती है। कल (आज) गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ जी उत्सव डोली सगर प्रवास के लिए जायेगी। तदोपरान्त 20 को सगर से रुद्रनाथ के लिए यह धार्मिक यात्रा प्रस्थान करेगी। श्री गोपीनाथ मंदिर में रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली के दर्शनों के लिए दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा । भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। गौरतलब है कि शीतकाल के दौरान भगवान रुद्रनाथ के कपाट बंद होते हैं, और उत्सव डोली श्री गोपीनाथ मंदिर में रहती है।

No comments:
Post a Comment