हरिद्वार:जूता न लेने को लेकर शोरूम मैनेजर और मुंबई के यात्रियों के बीच बवाल हो गया। गुस्साए यात्रियों ने शोरूम मैनेजर पर जूता मारा। इससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। मामला बढ़ने पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां कई घंटे बाद समझौता हुआ।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को बड़ा बाजार मोती बाजार स्थित एक जूते के शोरूम में मुंबई के यात्री जूता खरीदने गए। कर्मियों ने तरह-तरह के जूते दिखाए। इस पर एक जोड़ी जूता यात्रियों ने पसंद किया गया। शोरूम मैनेजर ने जूता पैक कर दिया। जैसी ही रुपये देने की बारी आई तो शोरूम मैनेजर व यात्रियों के बीच विवाद हो गया। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस बीच एक यात्री ने जूता उठाकर शोरूम मैनेजर पर दे मारा। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक प्रतिपाल सिंह रौतेला मौके पर पहुंचे व जानकारी ली। मामला बढ़ते देखकर दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को अड़े रहे। इस दौरान मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सैनी, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुलाटी आदि व्यापारी भी कोतवाली पहुंचे। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

No comments:
Post a Comment