For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

राणा अध्यक्ष और थपलियाल सचिव बने

फाटा (रुद्रप्रयाग): राजकीय इंटर कॉलेज फाटा प्रधानाचार्य पीएन पांडे की अध्यक्षता में नववर्ष के लिए विज्ञान क्लब का गठन किया गया, जिसमें जीएस राणा को अध्यक्ष, डीसी थपलियाल को सचिव चुना गया। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
शुक्रवार को राइंका फाटा के लिए विज्ञान क्लब का गठन करते हुए अध्यक्ष व सचिव के अलावा विनय खोयाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संरक्षक प्रधानाचार्य पीएन पांडे, मनीष मैठाणी, एसके सिंह, एसपी पोस्ती को बतौर सदस्य शामिल किया गया। इस दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रजत जमलोकी प्रथम, प्रीतिका पोस्ती व नेहा तिवारी द्वितीय व प्रीति मंमगाई तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में मधुबाला प्रथम, आंकाक्षा द्वितीय व आदित्य थपलियाल तृतीय रहे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment