For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

आग लगने से महिला झुलसी

बागेश्वर: पुलिस चौकी क्षेत्र कमेड़ी देवी के अंतर्गत ग्राम थाला में घर में आग लग जाने से महिला झुलस गयी। गंभीर हालत में महिला को बागेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि थाला निवासी लक्ष्मी देवी (34) पत्नी खुशहाल सिंह रविवार की सुबह घर में मिट्टी तेल की बड़ी केन से बोतल में तेल डाल रही थी। तभी पास में रखे लेंप से केन में आग भड़क उठी। आग की चपेट में महिला भी आ गयी। शोर सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल आग बुझाकर महिला को बचाया, लेकिन वह लगभग 50 प्रतिशत तक झुलस गयी। गंभीर हालत में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

No comments:

Post a Comment