For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

ज्वैलरी शॉप से हजारों का माल उड़ाया

ऋषिकेश: श्यामपुर क्षेत्र में चोरों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पुलिस चौकी से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर हजारों का माल साफ कर दिया।
श्यामपुर पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर एसके वर्मा की ज्वैलरी की दुकान है। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसके वर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। दुकान का शटर टूटा हुआ था, जबकि दुकान के भीतर अभूषणों वाली आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। तलाशी लेने के बाद दुकान स्वामी ने बताया कि चोर करीब साढ़े चार किलो चांदी और दस ग्राम सोने के आभूषण चुरा ले गए। हैरानी की बात तो यह है कि दुकान में कई आर्टिफिसियल आभूषण भी रखे थे, मगर चोरों ने उन्हें छुआ तक नहीं। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट एकत्र किए। इस संबंध में दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि क्षेत्र में अधिकांश घटनाएं तब होती हैं, जब यहां हाट बाजार आयोजित होता है। गौरतलब है कि सोमवार को क्षेत्र में हाट बाजार लगता है।

No comments:

Post a Comment