गोपेश्वर: स्थानीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की पर्यावरण परीक्षा के दौरान कुछ छात्र एक घंटे से पहले ही प्रश्नहल कर प्रश्नपत्र अपने साथ लगे। इसका पता जब कक्ष निरीक्षक को लगा तो अफरा तफरी मच गई। इस पर कक्ष निरीक्षक ने एक परीक्षार्थी को तो गेट के पास पकड़कर प्रश्नपत्र ले लिया, लेकिन अन्य परीक्षार्थी भाग गए।
गुरुवार को महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत की पर्यावरण विषय की परीक्षा थी। कक्ष संख्या 17 में कुछ परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को एक घंटे से पहले ही हल लिया और उत्तर पुस्तिका मेज पर छोड़कर चल दिए। वे अपने साथ प्रश्नपत्र भी ले गए। पहले तो कक्ष निरीक्षक का ध्यान इस ओर नहीं गया, लेकिन मेज पर प्रश्नपत्र न होने पर उन्होंने परीक्षार्थियों के पीछे दौड़ लगाई। हालांकि, पांच परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी को उन्होंने महाविद्यालय गेट पर पकड़ लिया और उससे प्रश्नपत्र ले लिया, लेकिन अन्य चार भाग गए।
नियमानुसार अगर कोई परीक्षार्थी एक घंटे से पूर्व परीक्षा छोड़कर जाता है तो उसे प्रश्न पत्र भी उत्तर पुस्तिका के साथ जमा करना पड़ेगा। विश्वविद्यालय ने यह व्यवस्था इसलिए की है कि कहीं भी पेपर आउट जैसी समस्या न आये, लेकिन यहां विश्वविद्यालय के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हुआ है।
''नियमानुसार अगर कोई परीक्षार्थी निर्धारित समय से एक घंटे से पहले जाता है तो उससे प्रश्नपत्र भी जमा करा दिया जाता है। इस मामले में बाहर गये परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र जमा किये, लेकिन उन्हें फिर दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति भी नहीं दी गई। ऐसे में नियम विपरीत कोई कार्य नहीं हुआ है। ''

No comments:
Post a Comment