For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कहा, हम पाक साफ

चम्पावत:उद्यान विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने एक बैठक कर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है और विभाग पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।
कनिष्ठ सहायक भूपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों को लेकर उक्त संगठन के पदाधिकारियों की तीन मई को डीएसओ से वार्ता हुई थी और एसीपी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, धुलाई भत्तों के मामलों का निराकरण किया जा रहा है। उस वार्ता से सभी कर्मचारी संतुष्ट थे, लेकिन अब संगठन द्वारा व्यक्तिगत रूप से निराधार व मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। जिनका कोई औचित्य नहीं है। बैठक में विनोद कुमार, महेश सिंह, आलोक तिवारी, गिरीश पांडेय आदि ने अपने विचार रखे। मालूम हो कि बीते रोज चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने एक बैठक कर जिला उद्यान अधिकारी तथा सहायक पटल जेसी कटियार व विनोद कुमार पर यात्रा भत्ते की राशि को स्वयं उपयोग करने और अन्य कर्मचारियों के यात्रा भत्ता पारित न करने का आरोप लगाया था। इस मसले पर 28 मई को डीएचओ से वार्ता करने के बाद सार्थक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी दी थी।

No comments:

Post a Comment