For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

पंजीकरण के लिए रोजगार कार्यालय पर उमड़े युवा

गोपेश्वर : समूह ग में नियुक्ति की विज्ञप्ति प्रकाशित होने के बाद भारी संख्या में युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकरण के लिए उमड़ पड़े है।
इस समय चमोली में कुल 28 हजार पंजीकृत बेरोजगार हैं। समूह ग की विज्ञप्ति के बाद रोजगार दफ्तर में पंजीकरण के लिए सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार पहुंच रहे हैं। कुछ तो अपना पंजीकरण नवीनीकरण करा रहे हैं। ज्यादा संख्या नये पंजीकरण कराने वालों की है। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र चमोली ने बताया कि सरकारी नियुक्तियों की विज्ञप्ति के चलते पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ रही है।

No comments:

Post a Comment