For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

विकलांग मांगों पर कायम

पिथौरागढ़: दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के विकलांग 24 वें रोज भी क्रमिक अनशन में डटे रहे। विकलांगों ने प्रशासन के रवैये पर रोष जताते हुए आंदोलन को उग्र कर देने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को जगजीवन कोहली और विक्रम सिंह बोरा अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा 24 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने उनके आंदोलन की कोई सुध नहीं ली है, जिससे विकलांगों में गहरा रोष है। वक्ताओं ने कहा सरकार विकलांगों को आंदोलन को उग्र करने के लिए मजबूर कर रही है। विकलांग सरकारी विभागों में रिक्त विकलांग कोटे के पदों को भरे जाने और पेंशन में बढ़ोत्तरी न होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। शुक्रवार को सुनील प्रसाद, राजेन्द्र सिंह धामी, हेम चन्द्र पंत, किरन चंद, हेम लता राणा, भूपेन्द्र मेहता, प्रकाश बसेड़ा, पूर्णिमा बसेड़ा, मुरलीधर पुनेठा, बसंत राम, बसंत कुमार, गोपाल कार्की, लीला पंत, दान सिंह, संतोषी चंद, त्रिभुवन सौन, विक्रम बम आदि धरने पर बैठे।

No comments:

Post a Comment