For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

अश्लील क्लिपिंग के अभियुक्त को भेजा जेल

चम्पावत:पाटी के अश्लील वीडियो क्लिपिंग प्रकरण के अभियुक्त अखिलेश जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम की अदालत में पेश किया। जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के समय मोबाइल, कंप्यूटर व सीडी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।
मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंपने के बाद इसकी जांच एसआई बसंती आर्या कर रही थी। उनकी अगुवाई में गुरुवार को आरोपी अखिलेश जोशी को पुलिस टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह ललुवापानी मार्ग पर कहीं बाहर जाने की तैयारी में था। उसके खिलाफ महिला अशिष्टरूपेण प्रतिषेध अधिनियम तथा 67 इंफोरमेशन टेक्नोलोजी एक्ट के तहत कोतवाली चम्पावत में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment