For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

लापरवाही से नहीं बन पा रहे हैं स्मार्ट कार्ड

लोहाघाट: पाटी विकास खण्ड सभागार में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण जन प्रतिनिधियों तथा सामाजिक  कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हैल्थ स्मार्ट कार्ड बनाने वाले लोगों की गाव में आने की जानकारी न दिये जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं का कहना था कि स्मार्ट कार्ड बनाने वाली कम्पनी व इस कार्य से जुड़े लोगों की लापरवाही के चलते सभी पात्र लोगों के स्मार्ट कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।
खण्ड विकास अधिकारी जीएस महला के संचालन व प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.निषिकात की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधायक बीना महराना ने कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए गम्भीर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को योजनाओं की सही जानकारी व लाभ लोगों तक पहुंचाना चाहिए। आरएसबीवाई के जिला समन्वयक पीबी भट्ट ने कार्यक्रम की डाक्यूमेंट्री
फिल्म के जरिए लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हयात सिंह अधिकारी, डा.भुवन गहतोड़ी, जोध सिंह बोहरा, बीपीएम दीपक जोशी, ब्लाक समन्वयक निर्मला पुनेठा के अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान व बीडीसी सदस्य भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment