श्रीनगर: शिक्षा अधिकार (आरटीई) के संबंध में गरीब और पिछड़े परिवारों के बच्चों को जागरुक करने के उद्देश्य से भाजपा अनुसूचित मोर्चा जागरुकता अभियान चलाएगा। मोर्चे के नगर अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि कुशलानाथ ने जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बच्चों से इसका लाभ लेने का आह्वान किया।
कुशलानाथ ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत श्रीकोट, डांग, उफल्डा समेत आस-पास के अन्य क्षेत्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए अनुसूचित जाति की बस्तियों में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी इस महत्वपूर्ण अधिकार के संबंध में जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक गरीब और पिछड़े बच्चे इस अधिकार का लाभ उठाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों ने अभी तक इस अधिकार के तहत गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं दिए हैं। वहीं कई स्कूलों में प्रवेश पूर्ण हो चुके हैं, ऐसे में गरीब छात्रों को प्रवेश की राह मुश्किल हो सकती है। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों को प्रवेश देने में आनाकानी करने वाले स्कूलों की लिखित शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। उन्होंने बताया कि जागरुकता अभियान के लिए एक जून से 15 जून तक वार्ड और मोहल्ले के अनुसार सूची तैयार कर जिला शिक्षाधिकारी को भी सौंपी जाएगी।

No comments:
Post a Comment