For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

सूबे में विकास ठप, योजनाओं में बंदरबांट: हेमेश

चम्पावत:पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पडे़ हैं। योजनाओं में बंदरबांट की जा रही है। रविवार को तल्लादेश क्षेत्र का दौरा कर उन्होंने लोगों की जनसमस्याएं जानीं। सिमियाउरी के पेयजल संकट के मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अभियंता से शीघ्र लाइन दुरुस्त करने को कहा गया है।
पूर्व विधायक ने कारी, सिमियाउरी, दूबड़मंच, खोकिया, मौनपोखरी, चौकी में नुक्कड़ सभा कर जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने सिमियाउरी की पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से तत्काल पेयजल लाइन ठीक करने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएडीपी, मनरेगा, दैवीय आपदा में जमकर धन की बंदरबांट की जा रही है। शीघ्र ही कार्यो का सत्यापन होना चाहिए। भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लाक प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्ष जैसे पदों पर भाजपा के लोगों के काबिज होने के बाद भी विकास की गति आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिससे जनता में रोष व्याप्त है और वह इसका जवाब आगामी मिशन-12 में भाजपा को देगी। पूर्व विधायक ने जनता से आग्रह किया कि इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस के साथ चलें। भ्रमण के दौरान श्यामसिंह कार्की, अनिल चौधरी, पवन पांडेय, अमित भट्ट, पूर्व प्रधान विपिन जोशी आदि साथ थे।

No comments:

Post a Comment