रायवाला: छिद्दरवाला स्थित सावित्री शिशु विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। वर्ष भर शैक्षिक क्रियाकलापों में उत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व मजबूत समाज के निर्माण में शिक्षा का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षण संस्थाओं का दायित्व है कि वह इस ओर अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करें। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय में विधायक निधि से निर्मित एक कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया, होलिया में उड़े रे गुलाल, जुबी डूबी..आदि गीतों के अलावा गढ़वाली, कुमांऊनी, नेपाली, पंजाबी लोकगीतों पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या विमला नैथानी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रबंधक प्रद्युम्न सिंह रावत, दुग्ध फेडरेशन के उपाध्यक्ष भाग सिंह असवाल, बृजमोहन कंडवाल, देवेंद्र नेगी, मीनाक्षी, नीलम बगियाल, अर्पणा, नीलम डोगरा, भावना व बिंदु आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment