For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

सात फैक्ट्रियों को नोटिस

भीमताल: औद्योगिक घाटी में प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे कारखानों के खिलाफ बेशक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आंखें मूंदे हो। मगर नगर पंचायत प्रशासन ने सात फैक्ट्री प्रबंधनों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके बावजूद कारखानों ने ट्रीटमेंट प्लांट न लगाए तो सीधे कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दरअसल, प्रदूषण के दोषी फैक्ट्री प्रबंधनों को पूर्व में भी जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत नोटिस दे चुका है। मगर चेतावनी के बावजूद फैक्ट्री प्रबंधनों ने रसायनयुक्त वेस्ट व अन्य अपशिष्ट के निस्तारण को ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की जहमत तक नहीं उठाई। इधर खुले प्लॉटों पर घातक प्लास्टिक, थरमकाल व अन्य कचरा जलाकर नष्ट किए जाने से औद्योगिक घाटी लगातार प्रदूषित हो रही है।
इधर पंचायत प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आस्थान की सात फैक्ट्री प्रबंधनों को नोटिस जारी कर दिया है। ये नोटिस अंतिम चेतावनी के साथ भेजे गए हैं। पंचायत प्रशासन ने साफ कहा है, इसके बावजूद प्रदूषण खत्म करने को पुख्ता बंदोबस्त न किए गए तो कारखानों प्रबंधकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment