For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

चिह्नीकरण प्रक्रिया से महिला समिति नाराज

अल्मोड़ा: महिला समिति की एक बैठक में राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित किए जाने के तौर तरीकों पर कड़ा विरोध जताया। बैठक में कहा गया कि ऐसा कर प्रदेश की सरकार जन भावनाओं का अनादर कर रही है। बैठक में कहा गया कि अल्मोड़ा में राज्य आंदोलन का संचालन सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी जोशी के नेतृत्व में किया। अभूतपूर्व आंदोलन में प्रत्येक परिवार की सक्रिय भागीदारी रही। यही नहीं पूर्व राज्यपाल स्व बीडी पांडे, पूर्व आयुक्त स्व. बहादुर राम टम्टा, काशी सिंह ऐरी, इन्द्रमणी बडौनी, गोविंद सिंह कुंजवाल व अजय भट्ट ने समय-समय पर आंदोलन में धार दी। इन तमाम तथ्यों के मद्देनजर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चिह्नीकरण प्रक्रिया का पुरजोर विरोध किया। चिह्नीकरण के लिए सुझाव शासन को प्रेषित किए। लेकिन आज तक चिह्नीकरण का सम्मानजनक रास्ता नहीं खोजा गया। बैठक में कहा गया कि जिन महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों का राज्य आंदोलन में महति योगदान था उन्हें चिह्नित किया ही नहीं गया है। बैठक में महिला समिति की अध्यक्ष प्रभा पांडे, मंजु पंत, इन्द्रा जोशी, गंगा पांडे, निर्मला पांडे, आनंदी गोस्वामी, चन्द्रा अधिकारी, मनोरमा बिष्ट, शकुंतला स्यूनरी, कल्पना वर्मा, पंकजा चौधरी, तारा जोशी, निर्मला पंत, शान्ति बिष्ट सहित अनेक महिलाएं शामिल थीं।

No comments:

Post a Comment