For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

नशामुक्ति के लिए आगे आई पुलिस

डुण्डा: नशामुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग अब आगे आ गया है। पुलिस अधीक्षक की पहल पर डुंडा में पुलिस ने आम लोगों के साथ रैली निकाल लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक किया।
गुरुवार को एसपी डा. सदानंद दाते के नेतृत्व में डुंडा चौकी से स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस ने मिलकर नशामुक्ति के लिए रैली निकाली। इस मौके पर ब्लाक सभागार में सभा का आयोजन कर पुलिस विभाग ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में बोलते हुए एसपी डॉ. सदानंद दाते ने कहा कि नशे की चपेट आने से शारीरिक नुकसान के साथ ही आर्थिक नुकसान भी झेलना पढ़ता है। उन्होंने लोगों से नशे को छोड़ने की अपील की। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में एएसपी बीएस भंडारी, एसओ दिनेश कुमार, एसओ धरासू मनोहर सिंह, चौकी प्रभारी डुंडा विजय सिंह मेहता, हेमराज निजोन, दिगपाल सिंह कुवंर, सुरेश नैथानी, ग्राम प्रधान डुंडा विक्रम सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा गौतम, ग्राम प्रधान वीरपुर सावित्री देवी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment