रामनगर: रंजिशन लाठी-डंडों से लैस चार लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है। फिलहाल हमलावर फरार हैं। उनकी धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक दयारामपुर टांडा निवासी संदीप, तरूण व दो अन्य लोगों ने हल्दुआ निवासी अमनदीप के साथ पुराने विवाद को लेकर मारपीट शुरू कर दी। चारों युवकों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर घायल कर दिया। अमनदीप ने कोतवाली में इस संबंध में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संदीप, तरूण व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ 307, 323, 325, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

No comments:
Post a Comment