हरिद्वार: प्रेम प्रसंग के चलते फरार हुआ प्रेमी युगल शादी रचाकर स्वयं ही कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रेमिका को बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश करेगी।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर कालोनी में रहने वाला केशव व कड़च्छ मोहल्ले में रहने वाली शालू रोशनाबाद स्थित सिडकुल की अलग -अलग फैक्ट्रियों में काम करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों का रास्ते में मिलन होने पर प्रेम प्रसंग हो गया। करीब तीन माह बाद 13 अप्रैल को दोनों घर से भाग निकले। लड़की फैक्ट्री जाने के बाद जब घर नहीं पहुंची तो उसके परिवारवालों ने उसकी तलाश की। इस बीच उन्हें पता चला कि केशव नाम का युवक उसे अपने साथ ले गया। पुलिस को लड़की के पिता लल्लन यादव ने सूचना दी। पुलिस ने लड़की को भगाने वाले युवक की तलाश की, पर दोनों का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह फरार प्रेमी केशव प्रेमिका शालू को लेकर शादी के जोड़े में कोतवाली पहुंच गये। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचा ली।
कोतवाल कुलदीप असवाल ने बताया कि प्रेमिका को बुधवार की सुबह कोर्ट में बयान के लिये पेश किया जायेगा। बयानों के आधार पर ही लड़की को उसके घर वालों या फिर प्रेमी को सौंपा जायेगा।

No comments:
Post a Comment