घनसाली: चमियाला बाजार में चार दिन पूर्व पुलिस हिरासत में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए घनसाली पहुंची सीबीसीआइडी की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार को चमियाला पहुंची थी, बुधवार को उन्होंने स्थानीय लोगों व व्यापारियों से गहन पूछताछ कर उनके बयान लिए। इसके बाद टीम निलम्बित पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने के लिए चम्बा रवाना हो गई है।
टीम के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस कस्टडी में हुई व्यक्ति की मौत के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी मृतक के भाई मोर सिंह तथा पत्नी डबली देवी से पूछताछ करनी बाकी है। उक्त प्रकरण में निलम्बित हुए पुलिस कर्मियों से चम्बा में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उक्त मामले की गुत्थी सुलझा दी जाएगी।

No comments:
Post a Comment