For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

विकासनगर: धर्मावाला न्यायपंचायत अंतर्गत प्रतीतपुर में कृषक महोत्सव आयोजित किया गया। कृषक महोत्सव में किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर में आयोजित कृषक महोत्सव का उद्घाटन कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे, इस उद्देश्य से न्याय पंचायत स्तर पर कृषक महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का उनके लिए चलाई रही योजनाओं के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। महोत्सव स्थल पर कृषि, पशुपालन, सहकारिता, सगंध पौध केंद्र, उद्यान, मत्स्य आदि विभागों के स्टाल लगाए गए थे। मंत्री ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर आधा दर्जन से अधिक किसानों को चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में उद्यान निदेशक मदनलाल, दुग्ध सहकारी संघ देहरादून के अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल, डॉ. सतीश जोशी, शेर सिंह राठौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र राणा, प्रधान ऋषिपाल सिंह सैनी, गफ्फार अंसारी, भाजपा की जिलाध्यक्ष नीरू देवी, सुरेश सैनी व विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment